झारखंड का एक ऐसा जिला, जहां सत्ता की चाबी आधी आबादी के पास

Central Desk

Lok Sabha elections.: कोडरमा में आधी आबादी के पास सत्ता की चाबी है। कोडरमा में कई महिला जनप्रतिनिधि गांव की सरकार के साथ सांसद, विधायक के अलावा नगर परिषद झुमरीतिलैया, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत में भी कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व कई पदों पर महिला प्रतिनिधित्व कर रही थी।

लोकसभा के चुनाव (Lok Sabha elections) में दूसरी बार अन्नपूर्णा देवी सांसद बनी हैं। मोदी सरकार में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री तथा BJP में केंद्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व भी संभाला।

झारखंड गठन के बाद तीन बार विधायक के साथ ही मंत्री का पद भी संभाला, जबकि Koderma की वर्तमान विधायक नीरा यादव भी पिछले 10 वर्षों से विधायक के रूप में बागडोर संभाल रही हैं।

इधर कोडरमा संसदीय क्षेत्र के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी चुनाव जीतकर राजनीति में महिला सशक्तीकरण की मिसाल कायम की है।

कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री भी बन सकती हैं, इसका संकेत JMM के वरीय नेताओं ने पूर्व में दे दिया है।

वहीं, कोडरमा की राजनीति में आधी आबादी ने सत्ता की चाबी केंद्र, राज्य, जिला एवं गांव में संभाली है। इसमें जिला परिषद में उपाध्यक्ष के पद पर दूसरी बार निर्मला देवी चुनकर आयीं और जिप सदस्य में 12 में से सात महिलाएं ही प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

इसमें डोमचांच में शांतिप्रिया, मरकच्चो में गुड़िया देवी, रीता देवी, चन्दवारा में नीतू यादव, जयनगर में निर्मला देवी, प्रीति कुमारी, सतगावां में नीतू कुमारी का नाम शामिल है।

जबकि छह प्रखंडों में चार प्रखंड में प्रमुख महिला और तीन में उपप्रमुख का दायित्व संभाल रही हैं। इसमें कोडरमा में प्रमुख सुषमा देवी, जयनगर में अंजू देवी, चन्दवारा मे मंजू देवी, सतगावां मे ललिता देवी तथा उपप्रमुख में डोमचांच में नेहा कुमारी, चन्दवारा में खुशबू देवी, मरकच्चो में पिंकी देवी का नाम शामिल है।

जबकि कोडरमा नगर पंचायत (Koderma Nagar Panchayat) में पहले अध्यक्ष कांति देवी और उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा रह चुकी हैं।

बड़े प्रशासनिक पदाधिकारियों में भी महिलाओं का दबदबा

जिले के राजनीतिक गलियारे के साथ-साथ प्रशासनिक पदों पर भी आधी आबादी की शक्ति देखने को मिल रही है। यहां उपायुक्त मेघा भारद्वाज, एसी पूनम कुजूर, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, SDPO रिया सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी कन्या उस्मानी, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, कोडरमा BDO सुमन गुप्ता, चंदवारा BDO कनक लता, मरकच्चो व डोमचांच में CDPO नायब जेवा सहित कई अन्य विभागों में महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वाह कर अपनी क्षमता का लोहा मनवा रही हैं।