Latest Newsझारखंडदुमका रामपुरहाट मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर...

दुमका रामपुरहाट मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dumka Rampurhat Road Accident : शिकारीपाड़ा में दुमका रामपुरहाट मार्ग (Dumka Rampurhat Road ) पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना घटी, जिसमें 52 वर्षीय मजदूर सुनील हांसदा उर्फ गुड़धा की मौत हो गई।

बताया गया है कि सुनील हांसदा पश्चिम बंगाल के ग्राम तेतबंधा थाना रामपुरहाट का निवासी था और काम के सिलसिले में घर से निकला था।

सूत्रों के अनुसार, सड़क पर हुई इस घटना के कारणों की जांच में पता चला है कि दुमका रामपुरहाट मार्ग पर राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल देवघर (National Highway Division Deoghar) और परिवहन विभाग दुमका की लापरवाही की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। संबंधित अधिकारियों की ओर से केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है, जिससे सड़क सुरक्षा पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

मृतक के पिता गणेश हसदा ने शिकारीपाड़ा पुलिस को जानकारी दी कि सुनील सोमवार दोपहर को घर से निकला था और शाम तक वापस नहीं आया। रात भर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आज सुबह पुलिस ने उन्हें सूचित किया कि उनके बेटे का शव काजलादहा मोड़ (Kajladaha Turn) के पास मिला है। पुलिस की जांच में पता चला कि सुनील हांसदा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था।

शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव (Dead Body) को कब्जे में ले लिया और परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...