नदी किनारे गड्ढे में मिली नाबालिक लड़की की डेड बॉडी, कंकाल में तब्दील हो चुका…

Central Desk

Lapung Dead body : गुरुवार को लापुंग पुलिस ने थाना क्षेत्र के अकमरोमा जंगल के समीप नदी के किनारे एक गड्ढे से एक नाबालिग लड़की की Dead body बरामद की।

कई दिनों से जमीन के अंदर गड़े रहने के कारण Dead body कंकाल में तब्दील हो चुका थी।

थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव के अनुसार पोटका गांव की रहनेवाली लड़की की हत्या (Murder) नौ दिन पहले उसके नाबालिग प्रेमी (Underage Lover) ने कर दी थी और शव को छुपाने की नीयत से जमीन में दफना दिया था।

जानकारी के अनुसार लड़की का संपर्क लड़के से कुछ दिन पहले ही हुआ था। वह उससे मिलने नौ दिन पहले उसके घर मस्को गई थी। उसके बाद से ही उसका मोबाइल Switch Off था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लापुंग थाना में मामला दर्ज कराया।

इस कांड में पुलिस ने पहले कर्रा के मस्को गांव निवासी किशोर को हिरासत में लिया और पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला। आरोपी को रिमांड होम भेज दिया गया है।