Latest Newsझारखंडमछली लदे पिकअप वैन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में एक...

मछली लदे पिकअप वैन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Latehar- Daltonganj Main Road Accident : लातेहार जिले के सदर थानांतर्गत करकट गांव के समीप लातेहार- डाल्टनगंज मुख्य मार्ग (Latehar- Daltonganj Main Road) पर रविवार को एक ट्रक और मछली लदे पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

घटना में पिकअप पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मृतक की पहचान Palamu जिले के बारीदुआ गांव निवासी गोल्डन खान के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान पलामू निवासी नीरज कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची से मछली लेकर पिकअप वैन पलामू की ओर जा रही थी। इसी दौरान लातेहार सदर थाना क्षेत्र के करकट के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से पिकअप वाहन की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Latehar Sadar Hospital भेज दिया। और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...