Homeझारखंडलुईस मरांडी ने BJP में शामिल हुई सीता सोरेन को लिया निशाने...

लुईस मरांडी ने BJP में शामिल हुई सीता सोरेन को लिया निशाने पर, इस्तीफा दे…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lois Marandi on Sita Soren : पूर्व मंत्री और BJP की प्रदेश उपाध्यक्ष Dr. Lois Marandi ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi को पत्र लिख कर औपचारिक जानकारी दे दी है।

इसमें उन्होंने भाजपा से अपना सियासी सफर शुरू करने और 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मौका देने तथा मंत्री बनाने के लिए आभार जताया है।

साथ ही आरोप लगाते हुए उन्हाेंने कहा कि पार्टी में आंतरिक अनुशासन कमजोर हुआ है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है।

JMM छोड़कर BJP में शामिल हुई Sita Soren को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उन पर जानबूझ कर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें अपेक्षा थी कि पार्टी के लीडर इस पर पहल करेंगे पर ऐसा हुआ नहीं।

लुईस के मुताबिक उन्हें 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए BJP की ओर से तैयारी करने को कहा गया था पर उनकी उपेक्षा हुई। ऐसे में अब वे भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दे रही हैं।

लुईस मरांडी ने ये भी कहा…

अन्य दलों से आए लोग हाबी दिखते हैं। पार्टी के अंदर गुटबाजी चरम पर है। समर्पित कार्यकर्ताओं की आस्था और निष्ठा पर शक किया जा रहा है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के आरोपों से मन व्यथित हुआ। भरोसा था कि आलाकमान समय रहते डैमेज कंट्रोल कर लेगा। लेकिन अराजकता, अनुशासनहीनता और गुटबाजी बढ़ती ही जा रही है।

मुझे इस चुनाव के लिए दुमका से तैयारी करने का भरोसा दिया गया था। उस निर्देश पर मैं चुनाव की तैयारी में जुटी थी। लेकिन महिलाओं को सम्मान देने की बात करने वाले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक महिला को ही टिकट से वंचित कर दिया।

इसलिए मैं व्यधित मन से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हूं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...