Latest Newsझारखंडकडरू FCI गोदाम में मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण

कडरू FCI गोदाम में मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Minister Banna Gupta Surprise Inspection at Kadru FCI Warehouse. : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता ने गरीबों के अनाज के भंडार घर कहे जाने वाले FCI गोदाम कडरू का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया।

इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। Duty में तैनात अधिकारियों को जब मंत्री के आने के सूचना मिली तो भागते हुए FCI गोदाम पहुंचे। जहां विभाग के मंत्री को सामने देख उनके हाथ-पांव फूलने लगे।

अनाज के आसपास में गंदगी देख मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए। वहीं संबंधित लोगों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अनाज की बोरियों का वजन कराया गया। जहां कई बोरियों में अनाज की मात्रा कम मिली। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेवार दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

गुरुवार को JSF&CSCL यानी झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिडेट के कडरु, रांची स्थित स्टेट गोदाम में पहुंच गये। लेकिन उस वक्त कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा था।

कुछ देर इंतजार करने के बाद आपूर्ति निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों को फोन किया गया। फोन के बाद कुछ अधिकारी गोदाम पहुंचे। खामियों से नाराज मंत्री ने स्टॉक का मिलान करना शुरू किया। उसमें भी एक माह का Data Entry अपडेट नहीं मिला। इस पर विभागीय मंत्री ने पदाधिकारियों को फटकार लगाई।

उन्होंने फोन पर वरीय अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया, उन्होंने चेताया कि गरीबों का अनाज चोरी करने वाले और लापरवाही बरतने वाले लोगों को बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे चाहे वो कोई भी हो।

मौके पर मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने Food Security Bill लागू कराया था ताकि देश में कोई भूखा न रहे, सरकार का अनाज गरीब के थाली तक पहुंचे यही हमारे नेता राहुल गांधी की सोच है, उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिया कि गरीबों को कभी भूखा न सोना पड़े, निरीक्षण में कई गड़बड़ी मिली हैं जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा और इसको लेकर जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...