Latest Newsझारखंडमंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने की रांची नगर निगम के कार्यों की समीक्षा

मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने की रांची नगर निगम के कार्यों की समीक्षा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Minister Hafizul Hasan reviewed the works of Ranchi Municipal Corporation: निगम स्तर के सभी Pending Plans को ससमय पूरा करें। धरातल पर योजनाओं को उतारने के लिए तीव्र गति से कार्य करें। रांची नगर निगम सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम है।

क्योंकि, यह राज्य की राजधानी और रांची शहर की स्वच्छता एवं विकास पर ध्यान देती है। इसलिए इस निगम के अन्तर्गत सभी योजनाओं को पूरा करें। यह निर्देश नगर विकास मंत्री हफ़ीज़ुल हसन (Hafizul Hasan) ने रांची नगर निगम के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को दिया।

हसन ने कहा कि राजधानी रांची के नागरिकों को बेहतर सुविधा किस प्रकार प्रदान की जाए, इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शहर में स्वच्छता को प्राथमिकता देनी होगी। बारिश में नालियां जाम न हों, पथ, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रहें। यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का निदान त्वरित गति से होना चाहिए। आम लोगों की समस्याओं का निदान ससमय हो, यह सुनिश्चित करें।

बैठक में मंत्री ने ये निर्देश भी दिए

-शहर में ड्रेनेज या जलापूर्ति योजना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़कों को ससमय दुरुस्त करें ताकि आम लोगों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

-रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित सभी वेलनेस सेंटरों का संचालन सुचारू रूप से करें ताकि मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से हो सके।

-शहरी क्षेत्र में खराब Street lights और Highmast Light की मरम्मत कराएं।

-झिरी डंप यार्ड के कचरा निस्तारण प्रक्रिया में गति लायें।

मौके पर नगर आयुक्त संदीप सिंह ने कहा कि कैपिटल सिटी के विकास के लिए सभी पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है। रांची नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए निगम स्तर के सभी सिविल वर्क्स को समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बैठक के दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 15वें वित्त आयोग, टाउन प्लानिंग, PMAY, लाइट, IT, डे-NULM, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, इनफोर्समेंट, वाटर सप्लाई एवं अन्य शाखाओं की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव ज्योत्सना सिंह, अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, मुख्य अभियंता रमा शंकर राम, उप प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविन्द्र कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक प्रशासक, पीएचईडी के प्रतिनिधि, सभी नगर प्रबंधक, सभी नगर नगर अभियान प्रबंधक, अभियांतगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...