ST-SC केस में मंत्री इरफान अंसारी को मिली जमानत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Minister Irfan Ansari Gets bail in ST-SC case : ST-SC केस में ग्रामीण विकास मंत्री सह जामताड़ा (Jamtara) विधायक डॉ इरफान अंसारी (Irfan Ansari) को जमानत मिल गई। हलांकि जमानत हाई कोर्ट से मिली है।

शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय, दुमका की अदालत में मंत्री डॉ अंसारी बेल बांड भरने पहुंचे। बेल बॉंड मंत्री डॉ अंसारी ने MP MLA की विशेष अदालत सह डीजे थ्री राजेश सिन्हा के न्यायालय में पहुंचे, जहां जमानत मिलने पर बेल बांड भरा। मंत्री डॉ अंसारी को जमानत ST-SC केस 06/2023 में मिली। मामला दो मार्च 2023 में दर्ज हुई थी।

Share This Article