मंत्री संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, चार दिनों तक…

Digital Desk

Sanjay Seth and Annapurna Devi reached Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के संजय सेठ (Sanjay Seth) और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) आज रांची पहुंचे।

Birsa Munda Airport पर BJP कार्यकर्ताओं ने दोनों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं का काफिला BJP प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ गया है, जहां उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

वहीं दीपा टोली स्थित सैनिक छावनी परिषद में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां दोनों मंत्री शामिल होंगे।

गौरतलब है मंत्री पद की शपथ लेने के बाद Sanjay Seth और अन्नपूर्णा देवी पहली बार रांची आएं हैं। संजय सेठ चार दिनों के लिए रांची आएं हैं। चार दिनों तक Sanjay Seth अपने संसदीय क्षेत्र रांची में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।