धीरे-धीरे फिर झारखंड में मजबूत हो रहा मानसून, कल तक दिखेगा बड़ा असर

झारखंड में मानसून (Monsoon ) के अगले कुछ दिनों में मजबूत होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बना हुआ एक Depression ओडिशा में आया हुआ है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Monsoon is Gradually Getting Stronger Again in Jharkhand: झारखंड में मानसून (Monsoon ) के अगले कुछ दिनों में मजबूत होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बना हुआ एक Depression ओडिशा में आया हुआ है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में रहेगा। 22 जुलाई से इसका असर झारखंड में दिखने लगेगा।

22 और 23 जुलाई को कोल्हान और मध्य हिस्से (राजधानी और आसपास) में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र (Weather Station) के अनुसार, 22 जुलाई को चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, खूंटी और रांची के साथ-साथ रामगढ़ के कुछ हिस्सों में कहीं- कहीं भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, 23 जुलाई को इन जिलों के साथ-साथ लातेहार, गुमला और लोहरदगा (Lohardaga) में भी कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। 23 जुलाई के बाद मानसून फिर कमजोर होने की स्थिति में आ जाएगा।

Share This Article