Latest NewsझारखंडBJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ AITUC के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने Online...

BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ AITUC के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने Online दर्ज करायी FIR, लगाया यह आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP Candidate Dhullu Mahto: लोकसभा चुनाव 2024 में धनबाद से BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो (Dhullu Mahto) के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

उनके खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरि ने।

उन्होंने ढुल्लू महतो पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सेक्टर 12 थाना में ऑनलाइन FIR दर्ज करायी है। विद्यासागर गिरि ने धनबाद के निर्वाचन पदाधिकारी से भी इस घटना की शिकायत की है।

चुनाव के बाद देख लेने की दी धमकी : विद्यासागर

विद्यासागर गिरि ने आरोप लगाया है कि ढुल्लू महतो ने बुधवार को सुबह करीब 7:05 बजे फोन कर उन्हें धमकी दी कि वह चुनाव के बाद उन्हें देख लेंगे।

विद्यासागर गिरि फिलहाल दिल्ली में हैं, मगर इस धमकी के बाद उन्होंने धनबाद के सेक्टर 12 थाना में Online FIR दर्ज करायी और धनबाद के निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा झारखंड सरकार के DGP, झारखंड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सेक्टर 12 थाना के प्रभारी पदाधिकारी को इसे लेकर पत्र लिखा है।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पत्र में कहा है कि AITUC और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा I.N.D.I.A. के समर्थन में चुनाव अभियान चलाया गया था।

मंगलवार को बोकारो (Bokaro) के साथियों का मार्गदर्शन और नेतृत्व करते हुए उन्होंने BJP के खिलाफ बयान भी दिया था। उसके बाद ढुल्लू महतो ने उन्हें फोन कर धमकी दी।

कहा कि चुनाव के बाद देख लूंगा। विद्यासागर गिरि ने कहा है कि यह धमकी मिलने के बाद उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा और सचिवालय के सदस्यों और AITUC अध्यक्ष रमेंद्र कुमार और महासचिव अमरजीत कौर से इस बारे में चर्चा की और ऑनलाइन FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन भेजा।

ढुल्लू बोले- आरोप बेबुनियाद

इधर, विद्यासागर गिरि के आरोप को ढुल्लू महतो (Dhullu Mahato) ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को फोन नहीं किया है। उन्हें कोई धमकी नहीं दी है।

बता दें कि ढुल्लू महतो के खिलाफ FIR दर्ज करानेवाले विद्यासागर गिरि AITUC के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो हैं ही, साथ ही वह All India Steel Workers Federation, झारखंड राज्य AITUC और बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य भी हैं।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...