रांची के पारस अस्पताल में न तो आयुष्मान और न ही ESIC के तहत किया गया इलाज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Paras hospital Ranchi : शुक्रवार को राजधानी Ranchi के पारस अस्पताल (Paras Hospital) में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) के बाद घायल को भर्ती कराया गया था।

घायल के परिजनों ने आरोप लगाया कि न तो आयुष्मान (Ayushman) और न ही ESIC के तहत इलाज किया गया।

भर्ती के समय 50 हजार रुपए दिए गए थे। उसके बाद जब पैसे मांगे गए तो शनिवार को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। सिर्फ इन 12 घंटे के लिए 1.60 लाख का बिल थमा दिया गया।

इसपर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिल घटाया।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार ने बताया कि मरीज काफी गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। पेट में इंज्युरी थी। आंत बाहर आ गई थी। तत्काल ऑपरेशन (Operation) किया गया। जो भी वाजिब शुल्क था, वही चार्ज किया गया।

हालांकि, विवाद के बाद उन्हें डिस्काउंट करते हुए मरीज को डिस्चार्ज किया गया। आयुष्मान से इलाज नहीं होने पर उन्होंने बताया कि दुर्घटना में आयुष्मान से इलाज नहीं होता है। इसलिए ऐसा करना संभव नहीं था।

Share This Article