झारखंड में NIA ने प्रदीप सिंह चेरो के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र

Central Desk

NIA filed charge sheet against Pradeep Singh Chero : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को अदालत में झारखंड में भाकपा माओवादी (CPI Maoist) की गिरफ्तारी और हथियार जब्ती मामले में एक और आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

NIA ने झारखंड निवासी प्रदीप सिंह चेरो के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। यह मामला आरसी-02/2022/NIA /RNC से जुड़ा है। यह इस मामले का 23वां आरोपित है।

NIA से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में झारखंड पुलिस ने मूल रूप से नौ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इससे पहले कि एनआईए ने जून 2022 में जांच अपने हाथ में ली और अगस्त 2023 से जुलाई 2024 के बीच पांच पूरक आरोपपत्र दाखिल की।

NIA की जांच से मामले में विभिन्न भाकपा माओवादी के सशस्त्र कैडरों और जमीनी समर्थकों की संलिप्तता उजागर हुई है। चेरो पर आईपीसी, Arms act, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूए(पी) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

यह आरोप प्रतिबंधित भाकपा माओवादी द्वारा झारखंड में सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश के तहत लगाया गया है। यह साजिश उनके शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए रची गई थी। यह हमला झारखंड के लोहरदगा जिले के पेशरार क्षेत्र में फरवरी 2022 में हुआ था। उस समय, क्षेत्रीय कमांडर रवींद्र गंझू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में CPI (माओवादी) कैडर सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश रचने के लिए लोहरदगा के बुलबुल के जंगल क्षेत्र में एकत्र हुए थे।

गंझू के साथ सक्रिय CPI (माओवादी) कैडर बलराम उरांव और मुनेश्वर गंझू के साथ 45-60 अन्य लोग शामिल थे। राज्य पुलिस और CRPF सहित सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था।

इस दौरान उन पर सशस्त्र सीपीआई (माओवादी) कैडर ने हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद एक तलाशी अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है।