अब झारखंड पुलिस के जवान स्मार्ट कार्ड के जरिए कर सकेंगे खरीदारी, कैंटीन के लिए…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

40 Thousand Policemen Benefited From Smart Cards: झारखंड पुलिस भी भारतीय सेना की Canteen की तर्ज पर अपने जवानों के लिए स्मार्ट कार्ड व्यवस्था करने जा रही है। अब जवान पुलिस Canteen में Smart Card के जरिये भी खरीदारी कर सकेंगे।

इसको लेकर आईजी मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजा है। लिखे पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की Canteen का कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।

यह कार्ड किसी भी Canteen में वैध होगा। प्रदेश के 40 हजार पुलिसकर्मियों को Smart Card का फायदा होगा।

स्मार्ट कार्ड पर खरीदारी सिर्फ पुलिस वाला या फिर उसका परिवारिक सदस्य ही कर सकता है। नई स्कीम के तहत कार्ड जारी होने के बाद जीएसटी में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

Canteen से सामान खरीदते समय Smart Card लेकर आना जरूरी होगा। इसी कार्ड के आधार पर सामान मिलेगा। इसमें सामान खरीदने की सीमाएं व रेट दोनों तय होगी। उनको उतना ही सामान मिलेगा, जितना केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार तय करेगा।

Share This Article