रांची BIT में हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत

राजधानी के BIT ओपी क्षेत्र के मुख्य सड़क पर शनिवार को सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के चकुलिया निवासी अमल गोप के रुप में की गयी है।

Digital Desk
1 Min Read

One dead in road accident in Ranchi BIT: राजधानी के BIT ओपी क्षेत्र के मुख्य सड़क पर शनिवार को सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के चकुलिया निवासी अमल गोप के रुप में की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार Auto पर सवार होकर अमल गोप रांची की ओर आ रहा था। इसी क्रम में ऑटो के अंसतुलित होने पर अमल अचानक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया।

ओपी प्रभारी रौशन ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

Share This Article