Latest Newsझारखंडव्यवसायी से रंगदारी मांगने के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 9...

व्यवसायी से रंगदारी मांगने के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 9 जून को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Extortion from Businessmen: पतरातू प्रखंड क्षेत्र में पांडे गिरोह के लोगों के जरिए लगातार व्यवसायियों से रंगदारी (Extortion ) मांगी जा रही है। बीते नौ जून को पतरातू थाना (Patratu Police station) क्षेत्र के जयनगर निवासी प्रेम पांडे से भी रंगदारी मांगी गई थी।

इस मामले में 14 जून को कांड संख्या 158/2024 दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस प्राथमिकी में बताया गया था कि विकास तिवारी गिरोह के सदस्यों के द्वारा फोन पर रंगदारी की मांग की जा रही है। इस कांड के उद्भेदन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए SP डॉ बिमल कुमार ने पतरातू SDPO वीरेंद्र राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। एसपी के निर्देश पर Police ने छापेमारी करते हुए कई साक्ष्य जुटाए और कुजू ओपी क्षेत्र के दिग्वार निवासी सूरज साहू को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान सूरज साहू ने बताया कि उसने प्रेम पांडे को रंगदारी के लिए फोन किया था लेकिन उसने यह रंगदारी पांडे गिरोह के लिए मांगी थी। जिस मोबाइल से प्रेम पांडे को फोन किया गया था, वह मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सूरज साहू के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किया है। उसने यह भी बताया कि इस कांड में दो और अभियुक्त शामिल थे लेकिन फिलहाल वह फरार हैं। उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...