स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली पायल, पौंड से मिली लाश

रांची के तुपुदाना के बालसिरिंग में स्थित ब्लू पौंड (Blue Pound) से मंगलवार को एक युवती का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पायल सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

Digital Desk
2 Min Read

Dead Body Found in Pound: रांची के तुपुदाना के बालसिरिंग में स्थित ब्लू पौंड (Blue Pound) से मंगलवार को एक युवती का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पायल सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पायल हटिया सिंह मोड़ विकास नगर की रहने वाली थी और ब्रिजफोर्ड स्कूल (Bridgford School) में कार्यरत थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की सुबह 6 बजे पायल सिंह अपने घर से निकली। रास्ते में उसने कई लोगों से ब्लू पौंड का पता भी पूछा। इसके बाद वह पौंड पहुंची। बताया जा रहा है कि किसी से उसने फोन पर बात की।

इसके बाद वह पौंड में छलांग लगा दी। हालांकि, आसपास में मौजूद लोगों ने शोर मचाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद तुपुदाना के SI फोगलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम घटनास्थल से कुछ कागजात बरामद की है, जिससे पायल की जानकारी मिली। पुलिस की सूचना पर उसके पिता मौके पर पहुंचे। इधर, पुलिस हर पहलु पर जांच शुरू कर दी है।

पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री प्रतिदिन स्कूल के लिए सुबह में घर से निकलती थी। मंगलवार को भी वह घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो पता चला कि उनकी पुत्र स्कूल ही नहीं गयी है। इसी बीच Police से सूचना मिलने के बाद वह ब्लू पौंड पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री क्यों तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या की है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Share This Article