झूठ की बुनियाद पर खड़ी हेमंत सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं, सुदेश महतो ने..

AJSU पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि सरकार जमीन लूट की हिस्सेदार बनी हुई है। झूठ की बुनियाद पर खड़ी इस सरकार से अब जनता को कोई उम्मीद नहीं है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

AJSU Party President Sudesh Kumar Mahato: AJSU पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि सरकार जमीन लूट की हिस्सेदार बनी हुई है। झूठ की बुनियाद पर खड़ी इस सरकार से अब जनता को कोई उम्मीद नहीं है।

पहले झूठे वादे, धोखाधड़ी और अब जनता को भरमाने का सिलसिला तेज हुआ है। पूरा राज्य सरकार के कारनामों से वाकिफ और दुखी है।

सुदेश कुमार महतो मंगलवार काे पेटरवार स्थित पार्टी महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो के आवास पर आयोजित गोमिया विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में बाेल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारियों में जुट जाने को कहा। पेटरवार के साथ ही उन्होंने डुमरी में भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी के भावी कार्यक्रमों को सफल बनाने और विभिन्न रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सवालों, विषयों, नीतिगत मुद्दों को सुलझाने की बजाय उन्हें उलझाने की राजनीति ही इस सरकार की परिपाटी रही है। सत्तारूढ़ दलों ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को भी अपनी राजनीति के लिए लटका कर रखा था वरना यह आंदोलन बहुत पहले अपने मुकाम तक पहुँच जाता।

आजसू प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को समय का आगाह कराते हुए कहा कि कुछ ही दिनों में Assembly Elections के समर में उतरना है। इसलिए समय-समय पर दिए गए टास्क को पूरे करते हुए जनता से सीधा संबंध बनाएं। सरकार की नाकामियां जनता के बीच बताएं। Sudesh Mahato ने कहा कि पिछले पांच सालों में गोमिया विकास के रास्ते पर तेजी से अग्रसर है। लोकसभा चुनाव में यहां की सम्मानित जनता ने हमें समर्थन और सम्मान दिया है। हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।

मौके पर लंबोदर महतो ने कहा कि आने वाले 100 दिन इस राज्य के बेहद महत्वपूर्ण है। हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करना है और पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना है।

Share This Article