NDA की प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार : सुदेश महतो

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

AJSU Party Central President Sudesh Mahato: AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahato) ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देश में NDA की प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार।

हमारी जीत जनता के विश्वास की जीत है उनका प्रेम, समर्थन और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जनता ने एक बार फिर PM मोदी के विकास की गारंटी पर मोहर लगाते हुए लगातर तीसरी बार NDA को देश में पूर्ण बहुमत देने का काम किया है।

सुदेश महतो ने मंगलवार को आए लोकसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गिरिडीह पर NDA उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी की जीत पर उन्होंने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की जनता के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के कारण ही यह जीत संभव हो पाई है।

गिरिडीहवासियों का यह प्यार और आशीर्वाद हमारी ताकत है। इसी ताकत के साथ हम गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। इस ऐतिहासिक जीत के लिए परिश्रम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।

Share This Article