बोकारो SP के खिलाफ ढुल्लू के अपशब्द के प्रयोग को लेकर पुलिस एसोसिएशन ने जताया विरोध

सांसद ढुल्लू महतो (Dhullu Mahato) के जरिये बोकारो SP के खिलाफ किए अपशब्द का प्रयोग को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विरोध जताया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Protest Against Dhullu’s use of Abusive Language: सांसद ढुल्लू महतो (Dhullu Mahato) के जरिये बोकारो SP के खिलाफ किए अपशब्द का प्रयोग को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विरोध जताया है।

एसोसिएशन ने कहा है कि ढुल्लू महतो धनबाद लोकसभा (Dhanbad Lok Sabha) क्षेत्र की ओर से पुलिस अधीक्षक बोकारो को अपशब्दों का प्रयोग किया गया है, जो कानून और नैतिकता के दृष्टिकोण कहीं से न्योयोचित नहीं है। इस संबंध में बोकारो शाखा की ओर से कार्य समिति की बैठक की गयी।

ढुल्लू महतो के जरिये SP बोकारो को अपने बयान में दिए गए असंसदीय एवं अर्मादित भाषा का पुरजोर विरोध किया गया है। इस तरह का बयान कानूनी रूप से भी उचित नहीं है।

SP जैसे वरीय पदाधिकारी पर असंसदीय एवं अपशब्द भाषा का प्रयोग करने से झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों, कर्मियों पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

साथ ही पुलिसकर्मी काफी आहत हुए हैं। बोकारो जिला के पुलिस कर्मियों के साथ-साथ झारखंड राज्य के पुलिसकर्मी भी प्रभावित हुए हैं। ढुल्लू महतो (Dhullu Mahato) अगर अपने बयान को वापस नहीं लेते हैं तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस संबंध में शनिवार को अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

Share This Article