रामगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की गई जान, 40 लोग जख्मी

Central Desk
1 Min Read

Bus Accident in Ramgarh : शनिवार को रामगढ़ (Ramgarh) के बरलंगा थाना क्षेत्र के रम्हारू में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई (Bus Accident)।

हादसे में पूर्वी सिंहभूम के पोटका निवासी सोनाली टुडू की मौत (Death) हो गई। 40 लोग घायल बताई जा रहे हैं।

हादसे के शिकार सभी लोग पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका क्षेत्र के हैं। सभी Bokaro के ललपनिया स्थित लुगुबुरु में आयोजित संथाली मेला से लौट रहे थे।

तेज रफ्तार के कारण पलटी बस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए CSC गोला में भर्ती कराया।

गंभीर रूप से घायल दो दर्जन लोगों को रामगढ़ सदर अस्पताल और कई घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया। हादसे का कारण तेज रफ्तार और ओवरलोड बताया जा रहा है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article