Latest Newsझारखंडपलामू में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, चार गिरफ्तार

पलामू में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, चार गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Gangrape: पलामू जिले के रामगढ़ थाना (Ramgarh Police station) क्षेत्र में शौच के लिए घर से बाहर निकली 16 साल की नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) हुआ।

छह युवकों ने नाबालिग को पहले कब्जे में लिया फिर सुनसान जगह पर ले जाकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया एवं मौके से फरार हो गए।

पीड़िता द्वारा मामला दर्ज कराते ही पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।

गिरफ्तार चार आरोपियों को शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि पीड़िता की मेडिकल जांच एवं न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया गया।

बताया जाता है कि 16 वर्षीया नाबालिक लड़की गुरुवार को अहले सुबह घर से बाहर शौच करने के लिए निकली थी। इसी क्रम में किसी शादी समारोह (Wedding Ceremony) से लौट रहे छह युवकों ने नाबालिक को अपने कब्जे में लिया और फिर उसे सुनसान जगह पर ले गए। उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद सारे आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर इस संबंध में गुरूवार को मामला दर्ज कराया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में उडरीटाड़ के ललन भुइयां पिता अमेरिका भुइयां, योगेंद्र भुइयां पिता स्वर्गीय पूरन भुइयां, श्रवण कुमार भुइयां पिता विश्वनाथ भुइयां, पंकज कुमार भुइयां पिता करण दयाल भुइयां शामिल हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ नाबालिक लड़की के साथ मारपीट एवं सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में POCSO Act भी लगाया गया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद निधन

मुंबई: 'रामायण' के निर्माण से घर-घर में पहचाने जाने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता रामानंद...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिले प्रदीप यादव, बेटे के विवाह का दिया निमंत्रण

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शनिवार को पार्टी के...

सीआइपी में सेवा दे रहे 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को सीआइपी में सेवा...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

खबरें और भी हैं...

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद निधन

मुंबई: 'रामायण' के निर्माण से घर-घर में पहचाने जाने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता रामानंद...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिले प्रदीप यादव, बेटे के विवाह का दिया निमंत्रण

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शनिवार को पार्टी के...