उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में एक और मौत, रांची की महिला अभ्यर्थी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

साहिबगंज (Sahibganj) में उत्पाद विभाग में सिपाही की बहाली में दौड़ने वाली Ranchi के टांगर निवासी 32 वर्षीय आरती केरकेट्टा की इलाज के दौरान

Central Desk

Excise Constable Recruitment : झारखंड (Jharkhand) में चल रही उत्पाद सिपाही भर्ती (Excise Constable Recruitment) की दौड़ में अब तक 12 युवकों की मौत (Death) हो चुकी है।

सिपाही भर्ती की दौड़ फिलहाल स्थगित कर दी गई है। लेकिन अब भी मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

साहिबगंज (Sahibganj) में उत्पाद विभाग में सिपाही की बहाली में दौड़ने वाली Ranchi के टांगर निवासी 32 वर्षीय आरती केरकेट्टा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।

2 साल पहले हुई थी शादी

इस संबंध में जानकारी देते हुए आरती के परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को साहिबगंज में आरती की दौड़ थी। वह तय समय में दौड़ पूरी भी कर चुकी थी। लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई।

जिसके उसे तत्काल साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। 2 सितम्बर को परिजन आरती को साहिबगंज से रांची लेकर आ गए थे।

4 सितम्बर को आरती को मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ही आरती की शादी हुई थी।

Categories

x