Latest NewsझारखंडPLFI के नाम पर सिविल कोर्ट की महिला अधिवक्ता से 10 लाख...

PLFI के नाम पर सिविल कोर्ट की महिला अधिवक्ता से 10 लाख की मांगी रंगदारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Civil Court: गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) की महिला अधिवक्ता से PLFI के नाम पर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी (Extortion) की रकम नहीं देने पर उनके खिलाफ फौजी कार्रवाई की धमकी दी गई है।

अधिवक्ता ज्योति आनंद ने बताया कि उनके Whatsapp नंबर पर गुरुवार को एक पर्चा भेजा गया है। यह पर्चा पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के नाम से है।

पर्चा में लिखा गया है कि खूंटी के सीलदा मौजा में जो जमीन ली हैं, उसका कमीशन संगठन को नहीं दिया गया है। गलत तरीके से उस जमीन ली गई है, जिसका विरोध जमीन मालिक भी कर रहे हैं। आपने इस मामले को लेकर केस भी किया है।

संगठन को सहयोग राशि दस लाख रुपये देना पड़ेगा, नहीं तो फौजी कार्रवाई की जाएगी। पर्चा में अधिवक्ता को केस उठाने की भी धमकी दी गई है।

कहा गया है कि अगर वह केस नहीं उठाती है तो Plot पर आने पर उन्हें गोली मार दी जाएगी। अधिवक्ता ने इस संबंध में Tupudana Police से मौखिक शिकायत की है। पुलिस ने इस संदर्भ में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...