दहल गया रांची से सटा यह इलाका, आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी, दो की मौत

News Aroma Media
4 Min Read
#image_title

Ranchi Crime News : मंगलवार रात गोलीबारी से रांची का एक इलाका दहल गया। यहां, नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में बुधराम और मनोज को गोली लगी।

जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की मौत हो गई है। हालांकि, घटना के बारे में अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

गांव में शाम के समय मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था, और इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस कुछ बताने से इंकार कर रही है।

क्या है पूरा मामला

अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, सोमवार को मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकला गया था। बताया जा रहा है कि बुधराम मुंडा (30 वर्ष) और मनोज कच्छप (32 वर्ष) विसर्जन जुलूस के पीछे चल रहे थे, जब अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो दोनों जमीन पर गिरे हुए थे।

ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज कच्छप की बहन ने बताया कि वह घर में खाना खा रही थीं जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वे तुरंत मौके पर पहुंचीं और देखा कि उनके भाई और उनके चाचा बुधराम मुंडा दोनों घायल अवस्था में पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कुछ देर के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को अस्पताल भेजवाया।

- Advertisement -
sikkim-ad

आपसी विवाद में हत्या

जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड को आपसी विवाद में अंजाम दिया गया है। मृतक मनोज और बुधराम दोनों चाचा-भतीजा थे। घटना के बाद से संभावना जताई जा रही है कि यह हत्या आपसी विवाद के कारण हुई। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी तक हत्या के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

DSP हेडक्वार्टर सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही हेडक्वार्टर DSP  घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ कई थानों की पुलिस भी नगड़ी के कटरपा गांव पहुंची। इसमें रातू थाना, नगड़ी थाना सहित अन्य पुलिस अफसर शामिल हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

मजदूरी का काम करते थे मृतक

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप मजदूरी का काम करते हैं। जब दोनों को गोली मारी गई तो सिर्फ गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली मारने वालों को किसी ने नहीं देखा। गोली लगने के बाद दोनों तड़प रहे थे।

हर पहलू से जानकारी जुटा रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस हर पहलू से जानकारी जुटाना में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों से पूछताछ करने की तैयारी चल रही है। इलाके में कहां-कहां CCTV कैमरे लगे हुए हैं, पुलिस इसकी भी जानकारी जुटा रही है।

Share This Article