Latest Newsझारखंडलगातार 24 घंटे की भारी बारिश ने बाढ़ जैसे पैदा कर दिए...

लगातार 24 घंटे की भारी बारिश ने बाढ़ जैसे पैदा कर दिए हालत, आज भी भारी बारिश ….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Heavy Rain in Ranchi : गुरुवार देर रात से शुक्रवार रात तक होती रही भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण राजधानी Ranchi सहित पूरे झारखंड (Jharkhand) में बाढ़ (Flood) जैसा नजारा देखने को मिला। सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

कुछ इलाकों में रेल ट्रैक पर भी पानी चढ़ गया, जिसके चलते घंटों परिचालन बाधित रहा।

राजधानी के दीपाटोली (Dipatoli) के बांधगाड़ी इलाके में NDRF को उतारना पड़ा। यहां घरों के अंदर फंसे 35 लोगों को NDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

इससे कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Alert) जारी किया गया है।

आज के लिए भी हाई अलर्ट

मौसम विभाग ओर से शनिवार को भी राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर सभी जिलों के DC को अलर्ट करते हुए सभी तैयारी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका जिले के नाला में 145 मिमी और जामताड़ा में 133 मिमी रिकार्ड की गई।

रांची में 128 मिमी बारिश दर्ज की गई। संताल-कोयलांचल में भी बारिश जारी है। धनबाद में कई जगह घरों और दुकानों में पानी भर गया।

कोलियरी इलाकों में गैस रिसाव से लोग दहशत में हैं। दुमका के बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर लगभग 3 फीट पानी जमा हो गया है, जिससे ट्रेनों का आवागमन बंद है।

इसके अलावा जामताड़ा-नारायणपुर सड़क और साहिबगंज के बोरियो-तीनपहाड़ मार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा।

सभी जिलों के DC को सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का आदेश

गृह, कारा आपदा एवं प्रबंधन विभाग अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला के लिए रेड अलर्ट, जबकि कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा के लिए ऑरेंज अलर्ट के अलावा अन्य जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...