रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन 6 दिनों के लिए ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, देखिए डिटेल्स…

Central Desk
1 Min Read

Trains Schedule : रांची-लोहरदगा (Ranchi-Lohardaga) रेलवे लाइन पर 6 दिनों तक मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर (Mecon-Siramtoli Flyover) निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इस दौरान ट्रेन संख्या 08693/08694 रांची-लोहरदगा मेमू स्पेशल पूरे 6 दिन 25, 29, 30 नवंबर और 1, 2, 3 दिसंबर को रद्द रहेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह ब्लॉक रात के निर्धारित घंटों में लिया जाएगा। हालांकि Ranchi से अन्य दिशाओं की ट्रेन (Train) सेवाएं सामान्य रहेंगी।

झारखंड का पहला केबल-स्टे ब्रिज

बताते चलें मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर झारखंड का पहला केबल-स्टे ब्रिज (Cable-Stayed Bridge) होगा। इसके एक पिलर का काम पूरा हो चुका है जबकि दूसरा तेजी से निर्माणाधीन हैं।

यह परियोजना यातायात को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article