रांची नगर निगम ने शुरू कर दी है व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा, निगम की सुविधाओं की…

लोग आसानी से शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे, आमजनों को जिस सुविधा की जानकारी चाहिए, उसके विकल्प के बारे में बताया जाएगा।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

WhatsApp Chatbot Service : शहर के लोगों को सुविधा देने के लिए शनिवार से रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) ने अपनी व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा (WhatsApp Chatbot Service) शुरू कर दी है।

निगम ने इसको लेकर 81412 31235 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर व्हाट्सऐप मैसेज करने के बाद लोगों को निगम की सुविधा की जानकारी मिलेगी।

लोग आसानी से शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे, आमजनों को जिस सुविधा की जानकारी चाहिए, उसके विकल्प के बारे में बताया जाएगा।

स्मार्ट रांची सर्विस ऐप (Smart Ranchi Service App) के तहत निगम आमजनों को यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है, रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार ने बताया कि निगम के स्तर से यह निरंतर कोशिश की जा रही है कि लोगों के पास निगम तक अपनी बात पहुंचाने का अधिक से अधिक विकल्प मौजूद रहे।

Share This Article