Latest Newsझारखंडजमीन घोटाले के तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल,...

जमीन घोटाले के तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, 9 मई को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi News: ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से जुड़े जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार हजारीबाग के Deed Writer इरशाद अख्तर, तापस घोष और संजीत कुमार की रिमांड अवधि खत्म होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया।

ED के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने पेशी के बाद तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) भेज दिया।

तापस घोष और संजीत कुमार रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कोलकाता (Registrar of Assurances Kolkata) के कर्मी हैं। ED ने इन तीनों को नौ मई को गिरफ्तार किया था।

जमीन घोटाला मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और दस्तावेजों की छानबीन के बाद इन तीनों ED ने गिरफ्तार किया था।

Hazaribagh Court के डीड राइटर इरशाद मूल दस्तावेज में हेराफेरी कर फर्जी डीड तैयार करता था जबकि द रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कार्यालय, कोलकाता के कर्मी तापस घोष पर कार्यालय से जमीन के मूल दस्तावेज को गायब करने का आरोप है।

संजीत कुमार पर भी कार्यालय से डीड गायब करने का आरोप है। ED ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 11 आरोपितों की गिरफ्तार किया है।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...