Latest Newsझारखंडअचानक ट्रेन पर ओवर हेडेड तार गिरने से एक व्यक्ति की गई...

अचानक ट्रेन पर ओवर हेडेड तार गिरने से एक व्यक्ति की गई जान, दो घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Overhead Wire Falling on Train: शनिवार की सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच रांची रेल मंडल (Ranchi Railway Division) में ट्रेन का ओवरहेड तार टूटकर ट्रेन पर गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई।

दो लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। तार टूटने के बाद एक घंटे तक नीलांचल एक्सप्रेस को रोका गया।

बताया जा रहा है कि ओडिशा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन नीलांचल एक्सप्रेस (Nilanchal Express) पर ओवरहेड तार टूटकर गिर गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में 40 लोगों के झुलस जाने की बात कहीं जा रही थी लेकिन रेलवे ने इसका खंडन किया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुरी-चांडिल रेल खंड के सुइसा रेलवे स्टेशन (Suissa Railway Station) के पास स्थित लेंगडीह गांव में हुई।

घायलों को पश्चिम बंगाल के बागमुंडी सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।

घायल रामशंकर चौधरी उत्तर प्रदेश के रायबरेली के हलोर जिले के रहने वाले हैं। राहुल पटेल रायबरेली जिले के सरोरा एरिया के रहने वाले हैं. रेलवे उनके परिजनों से संपर्क कर रही है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...