अपराधियों ने BJP नेता और जमीन कारोबारी जावेद को उतारा मौत के घाट, घर में घुसकर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Leader Murder : सरायकेला के चंद्रपुर में गुरुवार रात अपराधियों ने BJP नेता और जमीन कारोबारी Javed Akhtar की गोली मारकर जान ले ली।

बाइक पर आए तीन अपराधियों ने घर में घुसकर उन्हें तीन गोलियां मारीं। परिजन तत्काल उन्हें TMH ले गए, जहां उनकी Death हो गई।

Murder के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। हत्या की सूचना मिलते ही सरायकेला SDPO समीर सवैया और इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन शुरू की। वहां से गोली के दो खोखे बरामद हुए।

जावेद के साले अरशद हुसैन और अन्य परिजनों ने पुलिस से कहा कि वे भाजपा के सक्रिय नेता थे। चुनाव में माहौल खराब करने के लिए उनकी हत्या की गई है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। शुक्रवार को पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसके बावजूद बेखौफ अपराधी घटना को अंजाम देने से नहीं चूक रहे।

होटल कारोबारी हैं जावेद

जावेद का चंद्रपुर में एक होटल है। वे गुरुवार रात करीब 12:30 बजे होटल से घर लौटे। जैसे ही घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद करने लगे, तभी तीनों अपराधी भी घर में घुस गए। अचानक उन पर गोली चला दी।

गोली मारने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अपराधी होटल से ही जावेद का पीछा करते हुए घर तक पहुंचे थे। इससे पहले भी कई दिन तक उनकी रेकी की गई थी।

अपराधियों को मौका नहीं मिल पा रहा था। गुरुवार रात जैसे ही मौका मिला, गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

Share This Article