धनबाद में हुए डकैती मामले में छह गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Digital Desk
1 Min Read

Six arrested in robbery case in Dhanbad : धनबाद के टुंडी स्थित मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तीकुल्ही में पूर्व उपमुखिया सुकर मुर्मू के घर हुई डेढ़ लाख की डकैती मामले (Robbery Cases) में मनियाडीह पुलिस ने छह अपराधियों को लूट गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है। DSP मुख्यालय 02 संदीप गुप्ता ने बुधवार को घटना के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डकैती की योजना विनोद सेन ने ही प्रकाश कर्मकार के साथ मिलकर बनाई थी। बिनोद जोकि उपमुखिया सुकुर मुर्मू का ही पड़ोसी है, उसके साथ बिनोद का विवाद चल रहा था।

अपराधियों ने लुटे गए जेवरात को कतरास के सोचिन्तर बर्मन को बेच दिया था। सोचिन्तर की गिरफ्तारी के साथ ही लूटे गए सभी जेवरात की बरामदगी कर ली गई हैं।

पकड़े गए अपराधियों में मनियाडीह निवासी विनोद कुमार सेन, गिरिडीह (Giridih) निवासी रुपेश कुमार सेन एवं शेष चार अपराधी प्रकाश कर्मकार, सूरज भूइंया, हराधन साव और सोचिंतर बर्मन सभी कतरास के निवासी है। इनमे प्रकाश कर्मकार पर पूर्व में भी आपराधिक कांड दर्ज है।

Share This Article