राजधानी रांची में मानसून की आहट, सुबह-सुबह शुरू हुई बारिश और ठंडी-ठंडी हवाओं ने मौसम को बना दिया सुहाना, 20 से 21 जून के बीच…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : सोमवार की रात से ही झारखंड (Jharkhand) की राजधानी Ranchi में मौसम के मूड ने टर्न लेना शुरू कर दिया था।

मंगलवार की सुबह-सुबह राजधानी के कई इलाकों में बारिश और ठंडी-ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। Ranchi के आसपास और अन्य जिलों में भी बारिश हुई।

राजधानी में सुबह 5:30 से 6:00 के बीच बारिश हुई। इसके बाद लगातार प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई।

तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह मानसून के आने की आहट है।

झारखंड के बॉर्डर एरिया में मानसून पहुंच चुका है। 20 से 21 जून के बीच यह झारखंड की सीमा में प्रवेश करेगा।

मानसून के प्रवेश तक जारी रहेगा बदलाव

मंगलवार को भी झारखंड के कई इलाकों में तेज गर्मी की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग की ओर से वहां के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।

बताया जा रहा है कि मानसून के राज्य में प्रवेश करने तक मौसम में कुछ इसी तरह के बदलाव देखने को मिलते रहेंगे।

बीते दिन राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान बोकारो में 26.1 और सबसे अधिक डाल्टनगंज में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार तो मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आज भी हीटवेव तो कुछ भागों में बारिश होने की संभावना जताई थी।

कहीं हीट वेव, कहीं बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी हीट वेव (Heat Wave) का पलामू, लातेहार, हजारीबाग, गिरिडीह, गढ़वा, चतरा, जामताड़ा, धनबाद, देवघर और बोकारो जिला को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन  रांची, खूंटी, गुमला, सरायकेला खरसावां जिला में बारिश होने की पूरी संभावनी है।

बंगाल को पार कर रहा उत्तर पश्चिम टर्फ

मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम टर्फ पश्चिम बंगाल को पार कर रहा है, जिसका असर राज्य के कुछ जिलों में बारिश के तौर पर देखने को मिल रहा है।

लेकिन, राज्य के कई जिलों में आज भी हीटवेव जारी रहेगा। इसके लिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर में अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें। राज्य में मानसून के एंट्री होने तक मौसम में कुछ इसी तरह के फेरबदल चलते रहेंगे।

Share This Article