मुर्गा-भात खाने के दौरान हुआ विवाद, टांगी से सुकरा और उसकी पत्नी को काट डाला, गिरफ्तार

खूंटी जिले के रनिया थाना (Rania Police Station) क्षेत्र अंतर्गत झोरा टोली में दंपत्ति की हत्या कर दी गई। मृतकों में सुकरा मल्लाह (48) और उसकी पत्नी बिरसमनी देवी हैं।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dispute While Eating Chicken and rice in Khunti: खूंटी जिले के रनिया थाना (Rania Police Station) क्षेत्र अंतर्गत झोरा टोली में दंपत्ति की हत्या कर दी गई।

मृतकों में सुकरा मल्लाह (48) और उसकी पत्नी बिरसमनी देवी हैं। इनके अलावा हमले में मृतक सुकरा की मां मंगरी मल्लाह (70) और सुकरा का पुत्र राजो मल्लाह (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। हत्या (Murder) के आरोपी लूटो मल्लाह को पुलिस ने शनिवार को झोरा टोली से गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के SDPO क्रिस्टोफर केरकेट्टा, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह, रनिया के थाना थाना प्रभारी विकास जायसवाल घटनास्थल पहुंचे और घायल मंगरी और राजो को रेफरल अस्पताल तोरपा भेज दिया। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात बिरसमनी, सुकरा, मंगरी, राजो और लूटो मल्लाह ने एक साथ मुर्गा-भात के साथ देसी शराब का सेवन किया। खाने-पीने के दौरान ही लूटो मल्लाह का सुकरा के साथ किसी बात को लेकर बकझक हो गई।

इतने में लूटो मल्लाह ने वहां रखे बांस से सुकरा और उसकी पत्नी के साथ ही दो अन्य लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद घर जाकर टांगी ले आया और सुकरा के साथ बिरसमनी को काट डाला।

रनिया के थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि घर में खाने-पीने के पहले सुकरा और लूटो ने बाहर शराब पी ली थी। ग्रामीणों का कहना है कि लूटो और सुकरा के परिवार के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद (Controversy) भी चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article