13 नवंबर को शाम 4:30 रांची से गोरखपुर के लिए खुलेगी स्पेशल ट्रेन, अगले दिन…

Central Desk
1 Min Read

Ranchi to Gorakhpur Special Train : रांची-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (Special Train) 13 नवंबर की शाम 4.50 बजे रवाना होगी और गुरुवार सुबह 11.30 बजे गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचेगी।

गोरखपुर से यह ट्रेन सात और 14 नवंबर को गुरुवार शाम 3.30 बजे रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 9.25 बजे Ranchi पहुंचेगी।

वहीं, कोयंबत्तूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक शनिवार सुबह 11.50 बजे रवाना होगी और रांची सोमवार सुबह चार बजे पहुंचेगी।

रांची-गोरखपुर साप्ताहिक एक्स 1 नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार शुरू हुई है। यह ट्रेन शाम 4.50 बजे रवाना हो रही है और दूसरे दिन सुबह 11.30 बजे गोरखपुर पहुंच रही है।

गया-LTT एक्सप्रेस वाया रांची का परिचालन प्रत्येक बुधवार को हो रहा है।

- Advertisement -
sikkim-ad

गया से रवाना हो रही शाम 7 बजे

यह ट्रेन गया से शाम 7 बजे रवाना हो रही है और रांची रात 12 बजे पहुंच रही है। हटिया होते हुए ट्रेन शुक्रवार सुबह 5.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंच रही है।

वहां से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे रवाना हो रही है। हटिया-रांची शनिवार शाम 3.50 बजे पहुंच रही है।

Share This Article