झारखंड में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग शुरू, 7 बजे से…

Digital Desk

Voting Start in Jharkhand :  सोमवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के पांचवें चरण के तहत झारखंड (Jharkhand) में दूसरे चरण में चतरा (Chatra), हजारीबाग (Hazaribagh) और कोडरमा (Koderma) लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से वोटिंग (Voting) शुरू हो गई है।

सुबह से ही मतदान केंद्रों (Polling Booth) पर अच्छी खासी संख्या में वोटरों (Voters) को कतारबद्ध देखा जा रहा है।

6705 पोलिंग बूथों पर मतदान

निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन तीन सीटों के लिए 6705 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें से 575 शहरी तथा 6130 ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्र हैं। इस बार सभी बूथ को मॉडल बूथ की तरह बनाया गया है।

इनमें 36 बूथों को यूनिक बूथ बनाया गया है, जहां जिला प्रशासन अपने क्षेत्र के थीम पर चित्रकारी करेंगे। इसमें से 73 मतदान केंद्र महिला द्वारा संचालित हैं।

साथ ही 13 पोलिंग बूथों पर पीडब्ल्यूडी कर्मी हैं। सभी मतदान केद्रों से वेब कास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग के द्वारा मतदान पर नजर रखी जा रही है।

6705 4D कैमरे लगाए गए हैं। आयोग द्वारा इन केंद्रों पर सुरक्षा बल, मतदान कर्मी और चुनाव संबंधित सामग्री भेजे जा चुके हैं।

7 जिले और 16 विधानसभा क्षेत्र

तीनों सीटों में राज्य के 7 जिले और 16 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन तीन लोकसभा से 54 प्रत्याशी मैदान में हैं।

चतरा से 22, हजारीबाग से 17 और कोडरमा से 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दूसरे चरण में झारखंड के 58 लाख 23 हजार 721 मतदाताओं को वोट करना है।

इनमें 29 लाख 93 हजार 581 पुरुष और 28 लाख 30 हजार 085 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता कोडरमा में 22 लाख 05 हजार 358 हैं।

चतरा में 16 लाख 89 हजार 926 और हजारीबाग में 19 लाख 39 हजार 374 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना है।

तीन लोकसभा सीटों के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

कुल मतदाता – 58,23,721

पुरुष मतदाता – 29,93,581

महिला मतदाता – 28,30,085

फर्स्ट टाइम वोटर – 2,24,666

100+ वोटर – 844

पोलिंग स्टेशन – 6705

बैलेट यूनिट – 9945

कंट्रोल यूनिट – 8046

वीवी पैट – 8717

वेबकास्टिंग – 6705

किस लोकसभा में कितने केंद्र

चतरा क्षेत्र में 1899 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 112 शहरी, 1787 ग्रामीण क्षेत्र में हैं।

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 2552 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 136 शहरी क्षेत्र में हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 2416 मतदान केंद्र हैं।

हजारीबाग में 2254 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में मात्र 327 मतदान केंद्र हैं और ग्रामीण क्षेत्र में 1927 मतदान केंद्र हैं।

100+ वोटर की संख्या 844

इन तीन लोकसभा में 100 से अधिक उम्र वाले 844 मतदाता हैं। इनमें 351 पुरुष और 493 महिला मतदाता शामिल हैं।

इनमें चतरा में 195, कोडरमा में 219 और हजारीबाग में 430 मतदाता 100 साल से अधिक उम्र वाले हैं।

8717 वीवी पैट मशीन

तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए 8717 वीवी पैट मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 30 % रिजर्व में  हैं। वहीं 9945 बैलेट यूनिट, 8046 कंट्रोल यूनिट का प्रयोग किया जा रहा है, जिसमें 20 प्रतिशत रिजर्व में है।