Latest Newsझारखंडजेल में जाकर पूर्व सीएम हेमंत से मिले CM चंपाई सोरेन तो...

जेल में जाकर पूर्व सीएम हेमंत से मिले CM चंपाई सोरेन तो भड़क गई भाजपा, कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Champai Soren Meet Hemant Soren : होटवार जेल (Hotwar Jail) में जाकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (CM Champai Soren) ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मुलाकात की तो भाजपा भड़क गई और उसने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चुनाव आयोग (Election Commission) जाकर शिकायत दर्ज कराई। यह प्रतिनिधिमंडल न्यायिक मामलों के प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व गया था।

मिलने की अवधि पर उठाए सवाल

श्रीवास्तव ने कहा कि बीते शुक्रवार को वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बिरसा मुंडा जेल (Birsa Munda Jail) गए थे।

वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक घंटा पचास मिनट मुलाकात की। जेल के मुलाकाती स्थान पर स्पष्ट लिखा हुआ है कि मिलने का समय 15 मिनट है।

ऐसे में यह सवाल उठाता है कि आखिर जेल प्रशासन ने एक घंटा पचास मिनट की मुलाकात किस नियम के तहत कराई है।

उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) चल रहा है। ऐसे में बिना चुनाव आयोग की अनुमति के कैसे समय से अधिक देर तक मुलाकात हुई।

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जेल मैनुअल का उल्लंघन किया है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन की प्रति भारतीय चुनाव आयोग, मुख्य सचिव, जेल आईजी, गृह विभाग के

सचिव, जेल अधीक्षक को भी दी है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...