NIA ने PLFI के खिलाफ झारखंड सहित 4 राज्यों में मारी रेड, दो आरोपी…

NIA ने जिन आरोपितों और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की, वे सभी झारखंड में PLFI के कैडर और समर्थक थे। वे हिंसक वारदातों और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल थे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi NIA Raids against PLFI : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) उग्रवादी संगठन के खिलाफ झारखंड सहित चार राज्यों में शुक्रवार को छापेमारी (Raid) की।

इस दौरान NIA ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार NIA ने PLFI उग्रवादी संगठन से जुड़े झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और नई दिल्ली में कुल 23 स्थानों की तलाशी ली। इनमें झारखंड में 19 स्थान (गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम जिले), बिहार (पटना जिला) और मध्य प्रदेश (सिद्धि जिले) में एक-एक स्थान और नई दिल्ली में दो स्थान शामिल हैं।

NIA ने जिन आरोपितों और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की, वे सभी झारखंड में PLFI के कैडर और समर्थक थे। वे हिंसक वारदातों और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल थे।

तीन लाख रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया गया

छापेमारी (Raid) के दौरान गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान बिहार के रमन कुमार सोनू उर्फ सोनू पंडित और दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के निवेश कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस (7.86 मिमी) तीन लाख रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

NIA की अब तक की जांच से पता चला है कि PLFI  के कैडर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में विभिन्न कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, रेलवे ठेकेदारों और व्यापारियों से जबरन वसूली के माध्यम से धन जुटाने में शामिल थे।

वे सुरक्षा बलों पर हमले, हत्या, आगजनी सहित विभिन्न उग्रवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश भी रच रहे थे। साथ ही समाज में आतंक पैदा करने के लिए विस्फोटक (Explosive) का उपयोग कर रहे थे।

यह भी पता चला है कि झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और अन्य PLFI प्रभावित राज्यों में संगठन को पुनर्जीवित और विस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा था।

Share This Article