झारखंड

19 और 20 सितंबर को रांची में नो फ्लाई जोन घोषित, इन क्षेत्रों में सख्त पाबंदी

No fly zone declared in Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 और 20 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही है। राष्ट्रपति आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची DC के निर्देश से रांची में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

सदर SDO उत्कर्ष कुमार ने BNSS की धारा-163 के अंतर्गत नो फ्लाई जोन के अलावा अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए नो ड्रोन जोन घोषित किया है। ये निषेधाज्ञा 19 और 20 सितंबर को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

No fly zone के अंतर्गत 19 सितंबर को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से राजभवन और 20 सितंबर को राजभवन से अरगोड़ा चौक से कडरु होते हुए राजेन्द्र चौक से सदाबहार चौक से ICAR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रीकल्चर नामकुम के 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker