अब झारखंड में सभी बिजली एरिया बोर्ड की हटाई जाएगी बिलिंग एजेंसी, क्योंकि…

बताया जाता है कि बार-बार चेतावनी के बाद भी इनके परफॉर्मेंस में सुधार नहीं होने के कारण यह कदम उठाया जा रहा है। मई 2024 में इनका टर्म पूरा हो रहा है

News Aroma Media
2 Min Read

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (Jharkhand Electricity Distribution Corporation Limited) राजधानी रांची समेत राज्य के सभी एरिया बोर्ड की बिलिंग एजेंसी (Area Board Billing Agency) को हटाएगा।

बताया जाता है कि बार-बार चेतावनी के बाद भी इनके Performance में सुधार नहीं होने के कारण यह कदम उठाया जा रहा है। मई 2024 में इनका टर्म पूरा हो रहा है।

यहां पहले ही किया जा चुका यह काम

बता दें कि खराब प्रदर्शन के कारण पहले ही दुमका-धनबाद एरिया बोर्ड की बिलिंग एजेंसी को हटाया जा चुका है। अब वहां पर लोकल लोग ऊर्जा साथी के तौर ऑन स्पॉट बिलिंग (On Spot Billing) का काम कर रहे हैं। अब चयनित होने वाली नई एजेसियों को मीटर रीडिंग के साथ-साथ बिल कलेक्शन का भी काम करना होगा।

निगम ने इनवाइट किया टेंडर

नई एजेंसी चयन के लिए निगम ने टेंडर आमंत्रित किया है। इसमें कई कंपनियों ने हिस्सा लिया है। विभिन्न एरिया बोर्ड के लिए चार से पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया है। अब अंतिम रूप से JBVNL इसे चयनित करेगा और कार्य एलॉट (Allot) करेगा।

रांची में ऑन स्पॉट बिलिंग की हालत बहुत खराब

विभागीय जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद ऑन स्पॉट बिलिंग (On Spot Billing) का काम अत्यंत खराब है। अभी रांची शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चालू है।

- Advertisement -
sikkim-ad

अब तक साढ़े तीन लाख में करीब डेढ़ लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अभी मात्र 15 हजार के करीब स्मॉट मीटर को Pre-Paid किया जा सका है।

एरिया और बिलिंग एजेंसी

रांची एरिया बोर्ड-कंपीटेंट इनर्जी

जमशेदपुर एरिया बोर्ड-क्वेसकोर

धनबाद-गिरिडीह-EMDE

हजारीबाग-मेदिनीनगर – साईं कंम्यूटर

दुमका एरिया बोर्ड-VAIVSU।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply