झारखंड : लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला ने दूसरी को ठगा, अब मामला पहुंचा…

उसने कहा कि वह काम के लिए लोन दिलवा देगी, पर कुछ कमीशन लगेगा। दो लाख के लोन के लिए ममता ने 30 हजार रुपये मांगे

News Desk
2 Min Read

जमशेदपुर: लोन (Loan) दिलाने के नाम पर एक महिला ने दूसरी महिला को ठग लिया। जानकारी मिलने पर मामला साइबर थाने (Cyber Police Station) को गया, वहां से फिर संबंधित थाने।

मामला जमशेदपुर के गोलमुरी थाना (Golmuri Police Station) के न्यू टाटा लाइन का है। बताया जाता है कि यहां की गीता देवी को केबुल टाउन (Kebul Town) की ममता ने पहले लोन दिलाने के नाम पर बैंक में खाता खुलवाया।

इसके बाद उसी खाते से करोड़ों का लेन-देन करने लगी। जानकारी होते ही गीता सीधे साइबर थाना पहुंचीं। वहां से उन्हें गोलमुरी थाना भेज दिया गया। इस मामले में गीता देवी ने गोलमुरी थाना में शिकायत की है।

लोन दिलाने के नाम पर मांगे ₹30000

गीता देवी का कहना है कि वह मार्केटिंग (Marketing) का काम करती हैं। ममता किराना दुकान चलाती है। दोनों के बीच कुछ समय पहले जान- पहचान हुई थी। कुछ माह पूर्व ममता ने कहा कि वह लोन दिलाने का काम भी करती है।

उसने कहा कि वह काम के लिए लोन दिलवा देगी, पर कुछ कमीशन लगेगा। दो लाख के लोन के लिए ममता ने 30 हजार रुपये मांगे। लोन के लिए टेल्को के HDFC बैंक में 28 मार्च को एक खाता भी खुलवाया।

- Advertisement -
sikkim-ad

खाता खुलवाने के बाद उसका ATM कार्ड और पासबुक ममता ने ही रख लिया। दो दिनों पूर्व वह बैंक गई तो पता चला कि उसके खाते से करोड़ों की लेनदेन हुआ है, जो उसने नहीं किया है। ममता ने ऐसे कई लोगों से बैंक खाते लेकर धोखाधड़ी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article