झारखंड

झारखंड में में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, 21 मार्च को…

इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरी हिस्सों में भी मौसम खराब रहेगा और गरज-तड़प के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में 22 मार्च तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग (Meteorological department) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 20 मार्च को राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में वज्रपात हो सकता है।

इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। वहीं, उत्तरी हिस्सों में भी मौसम खराब रहेगा और गरज-तड़प के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

21 मार्च को और ज्यादा खराब होगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 मार्च को दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्सों में स्थितियां और ज्यादा खराब हो सकती हैं। यहां तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।

इसको देखते हुए दोबारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में बढ़ोतरी जारी

तेज हवाओं और अलर्ट के बावजूद झारखंड के कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को Ranchi का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में 37.1 डिग्री, डालटेनगंज में 35.8 डिग्री और बोकारो में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker