खुद को नक्सली बताकर डकैतों ने पुलिस जवान के घर से उड़ा ले गए लाखों रुपए नगद और जेवरात

पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थानांतर्गत (Under Sadar Police Station) सिंगरा के बजराहा में गुरुवार की देर रात करीब 12 हथियारबंद डकैतों ने खुद को नक्सली बताकर पुलिस जवान संदीप राम और उनके भाई के घर से लाखों रूपये नकद और जेवरात (Jewelery) लूटकर फरार हो गए।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dacoits Took Away lakhs of Rupees in Cash and jewelery From the House of a Policeman : पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थानांतर्गत (Under Sadar Police Station) सिंगरा के बजराहा में गुरुवार की देर रात करीब 12 हथियारबंद डकैतों ने खुद को नक्सली बताकर पुलिस जवान संदीप राम और उनके भाई के घर से लाखों रूपये नकद और जेवरात (Jewelery) लूटकर फरार हो गए।

भुक्तभोगी परिजनों ने बताया कि आधी रात करीब 12 लोग हथियार के साथ संदीप राम के घर के छत पर चढ़े। फिर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया।

डकैतों ने खुद को नक्सली बताकर पहले घरवालों के हाथ पैर बांध दिए और घर के कमरे में बंद कर दिया और फिर नगद और जेवरात लेकर फरार हो गए। बाद में संदीप के बड़े भाई का घर खुलवाया और वहां भी डकैती की।

Share This Article