पलामू-गिरिडीह में होगा विकास, दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 770 करोड़ मंजूर

Digital News
1 Min Read

Development in Palamu-Giridih:  राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने शनिवार को यह जानकारी दी है कि पलामू में दो कृषि परियोजनाओं के निर्माण के लिए 770 करोड रुपए की वित्तीय सहायता की मंजूरी दे दी गई है।

इससे पलामू और गिरिडीह में क्षेत्र का विकास होने में मदद मिलेगी। ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (RIDF) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इस परियोजना से पलामू जिले के लाखों किसानों को फायदा मिलेगा।

11,000 हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई

नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक एस.के. जहागीरदार ने इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी है। बताया कि नाबार्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के तहत पलामू और गिरिडीह जिले में सिंचाई की दो परियोजनाओं के निर्माण के लिए 769.58 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मंजूरी दी है।

पलामू के आठ प्रखंडों में पाइपलाइन के माध्यम से अतिरिक्त 11,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इस वित्तीय सहायता को मंजूरी देने के साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान RIDF  के तहत झारखंड को 1,017 करोड़ रुपये की मदद दी जा चुकी है।

Share This Article