झारखंड में साल 2024 की सरकारी छुट्टियां कार्मिक विभाग ने की अधिसूचित, 21 दिन…

वर्ष 2024 में कुल 33 सरकारी छुट्टियां होंगी। वर्ष 24 में होलिका दहन अंबेडकर जयंती महावीर जयंती, सोहराय सोहराय, हूल दिवस,चित्रगुप्त पूजा को रविवार का अवकाश है

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड कैबिनेट (Jharkhand Cabinet) के फैसले के बाद कार्मिक विभाग में वर्ष 2024 की सरकारी छुट्टी (Government Holiday) को शुक्रवार को अधिसूचित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार NI Act के अनुसार राज्य में 21 सरकारी अवकाश होगा।

कार्यपालक आदेश के तहत 12 सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। वर्ष 2024 में कुल 33 सरकारी छुट्टियां होंगी। वर्ष 24 में होलिका दहन अंबेडकर जयंती महावीर जयंती, सोहराय सोहराय, हूल दिवस,चित्रगुप्त पूजा को रविवार का अवकाश है। इसलिए इस दिन अलग से कोई छुट्टी नहीं दी गई है।

सप्ताह प्रणाली पहले की तरह लागू रहेगी

कार्मिक विभाग (Personnel Department) के जारी आदेश के अनुसार चांद के दृष्टि को चरण होने के अनुसार मुस्लिम त्योहार के लिए निर्धारित अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।

इसके अलावा राज्य सरकार के अधीन सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली तथा क्षेत्रीय कार्यों में छह दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली पहले की तरह लागू रहेगी। अनुसूची तीन में उल्लेखित बैंक लिखा वार्षिक बंदी सरकारी अधिष्ठानों, कार्यालय पर लागू नहीं होगा।

Share This Article