EID पर झारखंड पुलिस का हाई अलर्ट : विशेष सतर्कता के आदेश, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर
इस साल अब तक पर्व-त्योहारों के दौरान राज्य में उपद्रव की सात घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से चार केवल सरस्वती पूजा के दिन हुईं

Jharkhand Police on High Alert: झारखंड में हाल के त्योहारों के दौरान हिंसा की घटनाओं को देखते हुए राज्य पुलिस (State Police) ने आगामी EID के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
इस साल अब तक पर्व-त्योहारों के दौरान राज्य में उपद्रव की सात घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से चार केवल सरस्वती पूजा के दिन हुईं। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों के DC और SP को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
EID के लिए विशेष सुरक्षा रणनीति
राज्य में ईद 31 मार्च को मनाए जाने की संभावना है, हालांकि चांद दिखने के अनुसार तारीख में बदलाव हो सकता है। स्पेशल ब्रांच (Special Branch) द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि 28 मार्च को सामूहिक नमाज के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती होती है।
त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ बढ़ने के साथ असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस को चार अहम बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
स्पेशल ब्रांच ने जिलों को चार प्रमुख बिंदुओं पर सतर्क रहने को कहा है:
मस्जिदों के आसपास ट्रैफिक प्रबंधन – नमाज के दौरान जाम की समस्या से बचने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग – भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर – उपद्रव फैलाने की आशंका वाले व्यक्तियों की पहचान कर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
शांति समिति की बैठकें – मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों, संघ और संगठनों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे।
झारखंड में पर्व-त्योहारों के दौरान हुई हिंसक घटनाएं
4 फरवरी 2025: रामगढ़ जिले के गोला में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी।
4 फरवरी 2025: हजारीबाग में लड़कियों से छेड़खानी के बाद झड़प।
5 फरवरी 2025: साहिबगंज में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट।
5 फरवरी 2025: देवघर में DJ बजाने को लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला।
26 फरवरी 2025: हजारीबाग में महाशिवरात्रि के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी।
पुलिस प्रशासन ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे सुरक्षा के हर पहलू पर पूरी तैयारी रखें, ताकि त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।