झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस ने बच्चों के साथ मनाई पंडित जवाहर लांल नेहरू की जयंती

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने एआईपीसी के मेंबर और को-ऑर्डिनेटर के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लांल नेहरू की जयंती रविवार को गुरुनानक होम रांची में बच्चों के साथ मनाई।

इस अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गुरुनानक होम के बच्चों को गरम ब्लैंकेट, दीपावली की मिठाइयां, पटाखा इत्यादि का वितरण किया तथा इस अवसर पर केक काटकर सबों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस का एक मात्र लक्ष्य सेवा ही धर्म है। आज पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती है। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू का बच्चों के साथ गहरा लगाव था वे बच्चों को बेहद प्यार देते थे।

नेहरू हमेशा कहते थे बच्चे देश के भविष्य हैं। इनका निर्माण बहुत अच्छे से करना चाहिए ताकि देश व राज्य के निर्माण में अपना हाथ बटा सके। उन्होंने कहा कि नेहरू चाहते थे कि देश तरक्की करे और इसमें बच्चों का भी शुरू से भागीदारी रहे। उन्होंने कहा कि नेहरू की विचारों एवं सिद्धांतों का 10 प्रतिशत भी अनुपालन करें तो आज देश का विकास बहुत ही तेजी से होगा। जासवाल ने कहा कि नेहरू को भारत देश के गरीबों से प्रेम था, बच्चों से बेहद प्रेम था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वो हमेशा देश के विकास के प्रति चितिंत रहते थे।

रांची चैप्टर प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने कहा कि नेहरू ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत को सबसे आगे के पंक्ति में खड़ा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज हम उनके इस योगदान को भुला नहीं पायेंगे। सेक्रेटरी ख्याति मुंजाल ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता, शिल्पकार के रूप में जाने जाते है।

ये एक भविष्य दृष्टता थे। इन्हीं के कार्यकाल में एचईसी, सिंदरी खाद्य करखाना, बोकारो का इस्पात करखाना, भिलाई कारखाना, राउलकेला स्टील प्लांट ऐसे सैकड़ों गौरवशाली प्रतिष्ठानों की नींव रखी गई थी। इस अवसर पर झारखंड स्टेट कोर्डिनेटर विजेता वर्मा, भुवनेश ठाकुर, डाॅ सुयश, ख्याति मुंजाल, कोमल कृति, जेनेट एंड्रयू, अविनाश आनंद, निशा मिश्रा, सरवर पाल, राजीव चैरसिया आदि शामिल थे।

Share This Article