दुमका में 15 लाख गबन मामले में रमेश मुर्मू गिरफ्तार

Newswrap

दुमका: जामा थाना क्षेत्र के मनकाचक फुटबॉल मैदान से पुलिस ने कार्रवाही करते हुए योजना मैट रमेश मुर्मू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 51 लाख गबन मामले में प्राथमिकी अभियुक्त रमेश मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

कांड संख्या 24/2018 के गबन मामले में तत्कालीन बीडीओ शिशिर कुमार सिंह ने बेदिया छैला पाथर और भटनिया पंचायत में हुए अवैध निकासी कर राशि की बंदरबांट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

तीन वर्षों से इस केस को ठंडे बस्ते में डाले रखने से डीआईजी सुदर्शन मंडल ने नाराजगी जताते हुए अविलंब कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया था।

इसके उपरांत पुलिस हरकत में आई और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।