झारखंड में यहां कोरोना के कहर के बीच आसमान से उतरी आफत, बिछ गई लाशें

News Aroma Media

रामगढ़: जिले में वज्रपात से तीन युवकों की मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

यह घटना वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के गोसी बस्ती में सोमवार की शाम हुई है। गांव के कुछ बच्चे एक साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे।

इसी दौरान वहां बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए 5 बच्चे आम के पेड़ के नीचे छुप गए।

इसी दौरान आम के पेड़ पर ही बिजली गिरी। इस हादसे में 2 गौतम कुमार (20),  अभिषेक कुमार (21),  आलोक कुमार सिंह की मौत हो गई। इनके अलावा

सूरज कुमार (16) और  छोटू कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हैं।

दोनों घायलों को कुजू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है।

वज्रपात के बाद गांव में मच गया चित्कार

वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के गोसी गांव में जब वज्रपात हुआ तो मानो पूरे गांव पर ही बिजली गिर गई।

यहां एक साथ तीन जवान युवकों की लाश को उठा पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था।

परिजनों की चित्कार लोगों का कलेजा चीर रही थी। गौतम, अभिषेक, आलोक, सूरज, छोटू हर दिन एक साथ क्रिकेट खेलते थे।