Homeझारखंडमहागठबंधन के पास मजबूत एजेंडा: गुलाम अहमद मीर

महागठबंधन के पास मजबूत एजेंडा: गुलाम अहमद मीर

Published on

spot_img

Ghulam Ahmed Mir In Ramgarh: रामगढ़ विधानसभा सीट INDIA गठबंधन के लिए कितना महत्वपूर्ण है?, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस के राजनीतिज्ञ गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmed Mir) यहां कैंप कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को रजरप्पा-गोला मार्ग पर स्थित आरके इंटरनेशनल रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान मीर ने रामगढ़ विधानसभा (Ramgarh Assembly) के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया और जीत का गुरु मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में 406 बूथ हैं और हमारे सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या 500 है।

यदि हर व्यक्ति अपने बूथ पर लीड हासिल कर लें, तो हमारी शानदार जीत होगी। इस दौरान पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिले वोटों की समीक्षा की गई।

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड और रामगढ़ का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता अपने गांव, पंचायत, बूथ स्तर पर पूरी मजबूती से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। महागठबंधन के पास मजबूत एजेंडा है और मुख्यमंत्री का चेहरा भी साफ है।

देश में नफरत फैला रही है भाजपा : मल्लू भट्टी विक्रमार्क

तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क (Mallu Bhatti Vikramark) ने कहा कि आज देश में कांग्रेस पार्टी सभी के लिए लड़ाई लड़ रही है। देश को लूटने के लिए भाजपा नफरत फैला रही है।

इसी के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक न्याय यात्रा कर लोगों को जोड़ने का काम किया। झारखंड की खनीज संपदाओं पर भी भाजपा की नजर है, जिसे लूटने के लिए सत्ता हासिल करने हेतु लोगों से झूठे वादे कर रही है।

झारखंड के लोग पैसे से बिकने वाले नहीं है। सभी कार्यकर्ता हमारी सात गारंटी को लेकर घर-घर जाएं और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिलाने का काम करें।

महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां को लेकर घर-घर जाएं : केशव महतो कमलेश

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश (Keshav Mahato Kamlesh) ने कहा कि सभी बूथ व पंचायत अध्यक्ष महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर जाने का काम करें और एक-एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में दिलाने का काम करें। यदि आप अपना बूथ जीतेंगे तो विधानसभा चुनाव भी अवश्य जीतेंगे।

समीक्षा बैठक में सह प्रभारी बेला प्रसाद, रियाजुल अंसारी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेश शर्मा, महागठबंधन प्रत्याशी ममता देवी और बजरंग महतो उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...